Skip to Content

Home / समाचारPage 769

देहरादून के रास्ते दिल्ली से पंतनगर के लिए उड़ान 16 फरवरी से, पूरी खबर पढ़ें

एयर इंडिया की क्षेत्रीय सहायक विमानन कंपनी एलायंस एयर ने कहा कि वह 16 फरवरी से देहरादून के रास्ते दिल्ली से उत्तराखंड के पंतनगर के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।  एलायंस एयर ने शुक्रवार देर रात एक विज्ञप्ति में कहा वो इस मार्ग पर संचालित करने के लिए अपने 70 सीटों वाले एटीआर 72 विमान लगाएगी।एयरलाइन के मुताबिक इसकी उड़ान 9आई-645 सुबह 9.50 बजे दिल्ली से…

ऋषिगंगा में बनी झील के मुआयने के लिए SDRF, NDRF और DRDO टीम रवाना, जलप्रलय के कारणों की जांच के लिए समिति गठित

उत्तराखंड के चमोली जिले में रैणी गांव और तपोवन में जल आपदा के बाद रैणी गांव से काफी ऊपर ऋषि गंगा नदी की शुरुआत में एक झील बनने की खबर के बाद चिंता बढ़ गई है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि इस झील के मुआयने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एक टीम भेजी गई है। वहीं गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने बताया कि डीआरडीओ…

उत्तरकाशी के 30,चमोली के 12,बागेश्वर,टिहरी के 4-4 अति संवदेनशील गांवों के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को हरी झंडी

चार जिलों में आपदा के दृष्टिगत अत्यधिक संवेदनशील प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन और पुनर्वास की अनुमति दी है। इसके लिए आपदा प्रबंधन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार मानक मदों के अनुसार धनराशि भी जारी करने की मंजूरी दी है। टिहरी जिले के अत्यधिक संवेदनशील ग्राम बेथाण नामे तोक के चार प्रभावित परिवारों के विस्थापन-पुनर्वास नीति के तहत विस्थापित करने…

ई-मंत्रीमंडल के लिए उत्तराखण्ड को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रदान किया पुरस्कार

उत्तराखण्ड को 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 दिया गया है। यह अवार्ड उत्तराखण्ड को राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रीमंडल के लिए दिया गया है। शुक्रवार 12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उत्तराखण्ड को ई-मंत्रीमंडल और उत्तराखण्ड ऑडिट मैनेजमेंट के लिये पुरस्कार प्रदान किये। उत्तराखण्ड की ओर से यह पुरस्कार एनआईसी के एसआईओ के0नारायण…

Uttarakhand प्रेमी-प्रेमिका को काटकर शव खेत में फेंके, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, यहां एक प्रेमी-प्रेमिका की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया, पुलिस ने काफी कठिन हालातों में जांच करते हुए मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं, पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है और यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल…

Uttarakhand गणित का सवाल पूछने आए छात्र के साथ शिक्षक ने किया कुकर्म, अध्यापक और शिक्षक के रिश्ते को किया शर्मसार

उत्तराखंड में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक ने शिक्षक और अध्यापक के रिश्ते को शर्मसार किया है। इस शिक्षक का एक छात्र जब गणित का कोई सवाल पूछने के लिए स्कूल के ही नजदीक शिक्षक द्वारा किराए में लिए हुए घर में पहुंचा तो शिक्षक ने सवाल हल कराने के बहाने अपने छात्र को घर पर ही रोक लिया। उसके बाद शिक्षक ने रात को अपने छात्र के साथ कुकर्म…

नगर पालिका चम्पावत को मुख्यमंत्री ने अनुमोदित की 4.92 करोड़ की धनराशि, खटीमा, देहरादून के कार्यों के लिए भी धन स्वीकृत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका चम्पावत की ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परियोजना एवं विकेन्द्रीकृत सेग्रीगेशन हॉल के निर्माण हेतु 4.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण के लिये स्वीकृत की 1.95 करोड़ की धनराशि।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण हेतु 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत…

उत्तराखंड आपदा : ऋषि गंगा में झील बनने से चिंता बढ़ी, तपोवन टनल में 35 लोगों को बचाने का काम जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, तपोवन स्थित एक बड़ी टनल में फंसे 35 लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। यहां नदी का जलस्तर भी पहले से थोड़ा बड़ा हुआ है, इस सब के बावजूद भी राहत और बचाव दल 35 लोगों को खोजने का काम जारी रखे हुए हैं। इस सब के बीच एक चिंता पैदा…

उत्तराखंड में आपदा स्थल के उद्गम में खोया है खुफिया परमाणु यंत्र, अमेरिका और भारत ने चीन पर नजर रखने के लिए कभी……

ऋषि गंगा नदी उत्तराखंड के नंदा देवी ग्लेशियर से निकलती है इसी नदी में काफी पानी आ जाने के कारण उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव के पास जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में एक पुरानी जानकारी खबरों के हवाले से फिर सामने आने लगी है, 1965 में नंदा देवी ग्लेशियर से नंदा देवी पर्वत तक जाने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और भारतीय खुफिया एजेंसी…

Uttarakhand नहीं थम रहा मानव-वन्यजीव संघर्ष, बाघ ने महिला को निवाला बनाया

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन्य जीव आए दिन महिलाओं को निवाला बना रहे हैं। ताजा मामला यहां उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर का सामने आ रहा है, यहां बाघ ने एक महिला को निवाला बना लिया घटना से जहां क्षेत्र में दहशत फैल गई वहीं महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज…

Loading...
Follow us on Social Media