Skip to Content

Home / समाचारPage 767

पिथौरागढ़ : बंगलौर से पति और बच्चों के साथ घर आ रही महिला थल स्टेशन से गायब, रहस्यमयी तरीके से हरियाणा में बरामद

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बेंगलुरु से अपने बच्चों और पति के साथ अपने घर को आ रही एक महिला अचानक थल स्टेशन से कहीं चली गई, बताया जा रहा है कि महिला शौचालय का बहाना बनाकर थल स्टेशन से कहीं चली गई। काफी देर तक महिला के गायब होने के बाद महिला के पति के द्वारा थल स्टेशन में पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। इस संबंध…

18 मई, मंगलवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी के अवसर पर तिथि तय

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 18 मई 2021 को मंगलवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। तेल कलश ( गाडू घड़ा) यात्रा तिथि 29 अप्रैल है। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर राजदरवार में आयोजित समारोह में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इस मौके पर टिहरी के महाराजा मनुजेंद्र शाह, बद्रीनाथ धाम के डिमरी समाज और टिहरी वंश के राजपुरोहित…

Uttarakhand टिहरी लेक फेस्टिवल का हुआ शुभारम्भ, इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं

टिहरी। टिहरी लेक फेस्टिवल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी में भागीरथी के तट पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्यालय की स्थापना की जाएगी। जहां विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के साथ ही हिंदी और अंग्रेजी का भी ज्ञान दिया जाएगा। इससे पूरे विश्व के लोग भारतीय संस्कृति का ज्ञान हासिल कर सकेंगे। यहां 500 प्रशिक्षणार्थियों को स्कूबा डाइविंग के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। लाइट और…

Uttarakhand चमोली आपदा अपडेट, शवों का मिलना जारी, DM ने किया रैणी गांव का दौरा

तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग से दो और शव मिले हैं। अब कुल मृतकों की संख्या 58 हो गई है। वहीं लापता 206 लोगों में से अभी भी 146 लापता है। सुरंग से अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने रैणी में चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों व लापता लोगों के परिजनों से बातचीत…

Uttarakhand सरकारी कर्मचारी ध्यान दें, कार्यालय में उपस्थिति के पुराने नियम अब खत्म

उत्तराखंड सरकार के सरकारी कार्यालयों और विभागों में अब 100% उपस्थिति अनिवार्य होगी। दरअसल कोरोनावायरस काल के दौरान राज्य सरकार के सरकारी कार्यालयों और विभागों में उपस्थिति को सीमित कर दिया गया था। समय-समय पर उपस्थिति को लेकर अलग-अलग नियम बनाए गए थे जो अब खत्म कर दिए गए हैं। अभी तक कोरोनावायरस को देखते हुए राज्य सरकार के सरकारी कार्यालयों और विभागों में 75% तक उपस्थिति का नियम रखा…

नैनीताल : भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 सगे भाई भी शामिल

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया, इसमें एक ही गांव के 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो सगे भाई शामिल थे। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है, पूरे गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित…

Haldwani विधवा से विवाह का हुआ विरोध, तो युवक आत्महत्या की बात लिखकर हो गया फरार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पहले एक व्यक्ति ने एक स्कूल संचालक की विधवा बेटी से शादी की, शादी की भनक जब युवती के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने युवक और युवती पर इस शादी को तोड़ने के लिए दबाव डाला। इसके बाद युवक फेसबुक पर आत्महत्या का संदेश लिखकर फरार हो गया है, युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और युवक की तलाश में…

Uttarakhand चमोली में तपोवन टनल और रैणी गांव में सर्च अभियान लगातार जारी, Latest Update

उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद खोज अभियान लगातार जारी है, आज सोमवार दोपहर तक तपोवन टनल से तीन और शव बरामद किये गये हैं। बचाव दल सुरंग के अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और फंसे हुए लोगों में से अब तक 8 लोगों के शव मिल चुके हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 54 पहुंच गई है,…

Uttarakhand अब वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत होंगे तबादले, मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

देहरादून। आगामी सत्र में कार्मिकों के तबादले वार्षिक स्थानांतरण अधिनयम के प्रावधानों के तहत ही होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछले साल 20-21 में वार्षिक स्थानांतरण सत्र को शून्य किया गया था। वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम की धारा-27 के अधीन गठित समिति की 3 फरवरी, 21 को हुई बैठक में शून्य सत्र को समाप्त किए जाने का निर्णय लिया गया था। मुख्य सचिव ने…

पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों में सीएम घोषणाएं कितनी पूरी हुई, पढ़िए समीक्षा बैठक में सामने आए तथ्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चंपावत जिलों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाय। सीएम घोषणा पोर्टल पर भी सभी घोषणाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिये गये।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री की 152 घोषणाओं में से 98 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं।…

Loading...
Follow us on Social Media