समाचार
Uttarakhand दुल्हन नहीं उठाने दे रही घूंघट, परेशान दूल्हा पुलिस के पास पहुंचा, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला पुलिस के सामने आ गया है, यहां एक दुल्हन नई नई शादी के बाद पुलिस के पास पहुंची और दूल्हे ने पुलिस को शिकायत की है कि उसकी दुल्हन शादी के बाद से ही उसको घूंघट नहीं उठाने दे रही है। यही नहीं दूल्हे ने बताया कि दुल्हन कहीं और शादी करना चाहती है और वो उसको और उसके परिवार…
दिल्ली में भी मिलेंगे उत्तराखंड के हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद, उत्तराखंड सदन में हिमाद्रि एम्पोरियम का उद्घाटन
दिल्ली स्थित उत्त्तराखण्ड सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के हिमाद्रि एम्पोरियम का उद्घाटन हो गया है, इस एम्पोरियम की स्थापना से सदन में आने वाले अतिथि एवं आगंतुक उत्त्तराखण्ड के विभिन्न उत्पादों से परिचित हो सकेंगे। आज रविवार नई दिल्ली स्थित उत्त्तराखण्ड सदन में नवस्थापित “हिमाद्रि एम्पोरियम” का उद्घाटन के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्पोरियम का उद्देश्य उत्तराखंड के हथकरघा…
देहरादून : 5 इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, मिंयावाला को समर्पित किये 50 करोड़ के विकास कार्य
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान कार्यालय से स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत यह एक अच्छी शुरूआत हुई है। इलेक्ट्रिक बस से प्रदूषण भी कम होगा और लोगों की यात्रा भी सुलभ होगी। 05 इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्मार्ट सिटी में चलने वाली इन बसों में…
Uttarakhand हाथी ने वनकर्मी को मौत के घाट उतारा, दो लोगों ने मुश्किल से जान बचाई
राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरिवाड़ा रेंज में एक वनकर्मी को जंगली हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। वनकर्मी की मौत से पूरे राजाजी टाइगर रिजर्व में हड़कंप मच गया। मृतक वनकर्मी का नाम गौरव है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। गत दिवस दिन में गस्त के दौरान ये घटना हुई है। वही वनकर्मी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामला राजाजी टाइगर रिजर्व…
Uttarakhand महिला ने साधु को किया आपत्तिजनक वीडियो कॉल, संत पुलिस के पास, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने एक साधु को आपत्तिजनक कॉल किया। आपत्तिजनक कॉल करने के बाद महिला ने साधु को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया और साधु से पैसे की मांग की। साधु ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में की है, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए साधु की शिकायत की जांच कर…
30 मार्च से शुरू होगा उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरि का मेला, इस बार सिर्फ 1 महीने तक चलेगा
30 मार्च से उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरि मेले का आगाज होगा, वहीं प्रशासन का कहना हर साल की तरह 3 महीने लगने वाला पूर्णागिरि मेला इस बार कोरोनाकाल के चलते 1 महीने तक चलेगा। पूर्णागिरि दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं में पूर्णागिरि दर्शन के बाद नेपाल, ब्रह्मदेव में सिद्ध बाबा दर्शन की परंपरा रही है, लेकिन बॉर्डर पूरी तरह भारतीयों के लिए खुला नहीं होने पर चंपावत डीएम…
चमोली : देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायलों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया ऋषिकेश
चमोली जिले के विकासखंड देवाल के अंतर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर हुए एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इस में सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से दो घायलों की गंभीरता स्थिति को देखते हुए ईयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश के लिए भेज दिया गया हैं। एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद चमोली के अन्तर्गत देवाल-सुयालकोट…
अल्मोड़ा : खाई में गिरा यात्री वाहन, 2 लोगों की मौत, कुछ लोग घायल
अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान से 12 किमी दूर (मछोड़)चौडीघट्टी से 1 किमी पहले क्वैरालीखाल पर दिल्ली से द्वाराहाट आ रही टाटा सूमो गोल्ड संख्या यूके 07 टीबी 3445 क्वैरालीखाल मछौड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई, वाहन का चालक संदीप पुत्र गोपाल राम मौके से फरार बताया जा रहा है। वाहन में सवार 2 यात्री तारा दत्त भट्ट उम्र-51वर्ष पुत्र शंकर दत्त भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट…
उत्तराखंड सीएम त्रिवेन्द्र और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी की डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महायोगी गुरू गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर (पौड़ी) में स्थापित की गई डिजिटल लाइब्रेरी का डिजिटल माध्यम से शुभारम्भ किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपने सी.एस.आर. फण्ड से इस डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की है। इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…
पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
प्रदेश के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शाम करीब साढ़े चार बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता चार मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी सहित तल्ला जोहार, डीडीहाट अस्कोट, थल, पांगला व जौलजीबी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही रामगंगा नदी घाटी के मुवानी तक लोग भूकंप के डर के मारे…
