समाचार
IMA देहरादून में भारतीय और विदेशी कैडेट्स में मारपीट, कुछ कैडेट्स के घायल होने की खबर
भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में भारतीय और एक मित्र देश के कैडेट्स के बीच में किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में कुछ कैडेट्स के घायल होने की खबर भी है, अकादमी प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में मारपीट की पुष्टि की गई है। साथ ही कहा गया है कि घटना की जांच की जा रही है और जो भी कैडेट्स इसके लिए दोषी पाए…
Uttarakhand भीषण दुर्घटना में दो बच्चों और एक महिला समेत 4 लोगों की मौत, नहर में गिरी अनियंत्रित कार
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झील के निकट देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। कार में दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो बच्चों, बच्चों की माँ और चालक की डूबने से मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति जो कार गिरते समय कूद गया था वो बच गया। उसी ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर…
दिलचस्प : देहरादून में पुलिस स्टेशन में मनाया बच्चे का जन्मदिन, पढ़िए क्यों पुलिस ने बच्चे के लिए केक काटा
राजधानी दून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 9 साल के बच्चे को बरामद कराकर घर तो पहुंचाया ही साथ ही केक काटकर जन्मदिन भी मनाया। मामला बेहद दिलचस्प है दरअसल आज नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली की एक बालक जिसकी उम्र लगभग 9 वर्ष है वह साइकिल पर अकेले जा रहा है। पूछने पर वह बता रहा है कि वह बिजनौर जा रहा है, जिस पर तत्काल थाने…
Uttarakhand Budget 2021 विधानसभा में बजट पेश, पढ़िए क्या रहा खास, गैरसैंण बनेगा तीसरा मंडल
गैरसैंण विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य का 57 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया। इस आर्टिकल के अंत में आप मुख्यमंत्री के भाषण की पूरी कॉपी और आज प्रस्तुत बजट की पूरी जानकारी डाउनलोड कर देख सकते है। आइए अब बजट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर डालते हैं….. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने उत्तराखंड स्थापना के बीस साल पूरे कर लिए हैं।…
उधम सिंह नगर : खटीमा में अवैध अतिक्रमण की जांच करने पहुंची SDM, कहा होगी कार्रवाई
उधम सिंह नगर जिले के तहसील खटीमा के खकरा नाला पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शिकायतकर्ता की शिकायत पर राजस्व टीम पहुंची। जांच पर S.D.M.खटीमा निर्मला बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व टीम ने नाले के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण किया । मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी कि नाले के किनारे कुछ लोगों ने पक्के निर्माण कर अवैध अतिक्रमण कर रखा…
Uttarakhand नशे की हालत में 3 दिन बाद घायल लड़की किसी घर से बरामद, सामुहिक दुष्कर्म की आशंका
काशीपुर: ऊधमसिंहनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता नाबालिग नशे की हालत में एक घर से बरामद की गई है। जिस वक्त उसे बरामद किया, वो नशे की हालत में दर्द से कराह रही थी। परिजनों ने नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की आशंका जाहिर की है। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। देर रात ही परिजन नाबालिक को लेकर…
Uttarakhand बड़ी दुर्घटना, यात्री बस पलटी, 16 लोग घायल, चमत्कार से बची लोगों की जान
उत्तराखंड में आज एक बस के पलटने से 16 लोग घायल हो गए, यह बस सड़क पर ही पलट गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 16 लोगों को बस के पलटने से गंभीर चोटें आई है। दरअसल गुरुवार देर शाम को अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया से थोड़ा नीचे काली मंदिर के पास केएमओयू की बस हादसे का शिकार हो गई, इस बस में 16 लोग घायल हो गए।…
Video उत्तराखंड की राजनीति के पक्ष-विपक्ष एक साथ, पढ़ें क्या कर रहे थे ये सब एक साथ
उत्तराखंड की राजनीति में ऐसे पल कम ही दिखाई देते हैं जब उत्तराखंड के सभी दिग्गज राजनेता वो भी विरोधी पार्टीयों के एक ही जगह पर मौजूद होकर आपस में हंसी खुशी बातचीत कर रहे हों। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल एवं विधायक…
Haridwar Kumbh 2021 मुख्यमंत्री ने लिया मेला क्षेत्र का जायजा, अखाड़ों की पेशवाई में हुए शामिल
हरिद्वार, 3 मार्च : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को कुम्भ मेला क्षेत्र में संचालित स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कुम्भ मेले में संचालित स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से सम्बंधित कार्यों को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा। मुख्यमंत्री ने ग्रीन कुम्भ की कल्पना को साकार करने के लिए कुम्भ…
Uttarakhand बदल गया कोटद्वार का नाम, अब इस नाम से जाना जायेगा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निगम कोटद्वार का नाम परिवर्तित कर कण्व ऋषि के नाम पर कण्व नगरी कोटद्वार रखने पर स्वीकृति प्रदान की है। अब नगर निगम कोटद्वार कण्व नगरी कोटद्वार के नाम से जाना जायेगा। दरअसल स्थानीय लोग लंबे समय से कोटद्वार के नाम को बदले जाने को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं अब ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों की जन भावनाओं…
