Skip to Content

Home / समाचारPage 757

Uttarakhand घोर लापरवाही, बिजली ठीक कर रहा लाइनमैन करंट से खम्भे में ही जल कर मर गया

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिजली के खम्भे में लाइट ठीक कर रहे एक लाइनमैन की खम्भे में ही करंट लगने से जलने से मौत हो गई है। लाइनमैन सरकारी कर्मचारी नहीं था बल्कि वह संविदा पर काम करता था। इस मामले में घोर लापरवाही सामने आ रही है, दरअसल सवाल यह है कि जब लाइनमैन खम्भे पर काम कर रहा था तो उस वक्त लाइट क्यों चालू की गई।…

कुमाऊं दौरे पर डीजीपी अशोक कुमार, बनबसा में नेपाल सीमा का निरीक्षण किया

उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार इन दिनों जहाँ अपने कुमाऊँ दौरे पर चल रहे है। वही आज डीजीपी अशोक कुमार चम्पावत जिले की बनबसा नेपाल सीमा के दौरे पर पहुँचे।इस दौरान डीजीपी ने बनबसा के पिलर नम्बर 7 आव्रजन चेकपोस्ट बैराज चौकी का निरीक्षण कर सीमा क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों की जानकारी ली।वही पुलिस अधिकारियों को सीमान्त क्षेत्र में बेहतर व सवेंदनशील पुलिसिंग करने के भी डीजीपी अशोक कुमार…

चमोली : गैरसैंण में 156 स्वयं सहायता समूहों को 5 करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरित

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर गैरसैंण के किसान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम मे पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के 156 स्वंय सहायता समूहों को 5 करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को…

Uttarakhand राजनीतिक हलचल तेज, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र अचानक दिल्ली पहुंचे

उत्तराखंड में राजनीतिक हड़कंप थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री का बीजेपी के आला नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से भी होगी, दरअसल शनिवार को उत्तराखंड में अचानक बुलाई गई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के…

Uttarakhand यहां तेंदुए ने एक ग्रामीण को बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहशत का माहौल

अल्मोड़ा। प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक व्याप्त है। आए दिन गुलदार द्वारा ग्रामीणों को निवाला बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच यहां अल्मोड़ा के रानीखेत से दुखद खबर सामने आ रही है। रानीखेत तहसील के चमड़खान गांव के नजदीक गुलदार ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया, देररात जंगल में उनका शव…

Uttarakhand चीन सीमा तक जाकर ठहर सकेंगे पर्यटक, 62 के युद्ध के बाद खाली पड़े इन गांवों में होमस्टे की तैयारी

सब कुछ अगर सही रहा तो बहुत जल्द आप उत्तराखंड से सटी चीन सीमा के दो ऐसे गांवों में जाकर कुछ दिन रह सकते हैं जो बिल्कुल चीन सीमा से सटे हुए हैं। 1962 के युद्ध के बाद से यह गांव पूरी तरह से खाली कर दिए गए हैं। इन गांव के लोग यहां से दूर दूसरी जगह पर रहते हैं, कुछ लोग यहां पर होमस्टे बनाने के लिए तैयार…

Uttarakhand क्या बीजेपी सचमुच मुख्यमंत्री बदलने जा रही है, आखिर क्यों मची है हलचल

इस समय उत्तराखंड में राजनीतिक अटकलों का दौर काफी गर्म है, एक ऐसा राज्य जहां का इतिहास हर पार्टी की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री को बीच में बदलने का रहा है वहां राजनीतिक अटकलों को इतनी आसानी से खारिज भी नहीं किया जा सकता। जब से उत्तराखंड राज्य बना है तब से अपनी पार्टी से बगावत कर दूसरी पार्टी में शामिल होने वालों का भी यहां एक लंबा इतिहास रहा…

उत्तराखंड पुलिस में 2000 कॉंस्टेबल की भर्ती, पुलिस महानिदेशक ने दी अहम जानकारी

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि 1 से 15 मई के बीच राज्य में 2 हजार कांस्टेबल की भर्ती होगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इसी महीने 167 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती संपन्न हो जाएगी। पुलिस को और इफेक्टिव और कारगर बनाने के लिए अब प्रदेश में ड्रग्स सरगनाओ के नाम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी साथ ही नशे के सौदागरों…

देहरादून की सड़कों पर निकलीं महिला बाइक राइडर्स, मकसद जानकर आपको खुशी होगी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला बाइक राइडर्स ने बल्लूपुर चौक से घंटाघर, दिलाराम चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, निरंजनपुर होते हुए मनभावन वेडिंग प्वाइंट पटेलनगर तक बाइक रैली निकाली। रिबेल ग्रुप ने महिला बाईकर्स को सम्मानित किया। रविवार को पटेलनगर स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में अनामिका वर्मा, शैली बालियान, ऋषिका शर्मा, आभा मेसी आदि को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। ग्रुप के अध्यक्ष…

उधम सिंह नगर : चोरी की 13 मोटरसाइकिलों के साथ दो चोर गिरफ्तार, नैनीताल से भी की थी चोरी

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र कोतवाली खटीमा पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने काफी लंबे समय से क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी के मामले का किया खुलासा। पुलिस ने चोरी की तेरह मोटरसाइकिलो के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र खटीमा में…

Loading...
Follow us on Social Media