समाचार
Haridwar Kumbh 2021 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय सभागार में मुख्य सचिव ओम प्रकाश सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक 12 वर्ष के पश्चात आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के प्रति देश विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। कुम्भ स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सुखद संदेश लेकर जाए,…
Uttarakhand तीरथ सिंह रावत मंत्रीमंडल में कौन-कौन बना मंत्री, पूरी लिस्ट देखिए
देहरादून में राजभवन में तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली है, तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में 11 मंत्री शामिल किए गए हैं। आगे देखिए मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों के नाम…. इससे पहले मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी ने उत्तराखंड में अपने प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया, बंशीधर भगत की जगह मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में निम्न व्यक्ति शामिल हैं……..
आजादी का अमृत महोत्सव : पीएम मोदी ने दांडी यात्रा को दिखाई हरी झंडी, उत्तराखंड में भी हुआ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘पदयात्रा’ (फ्रीडम मार्च) को झंडी दिखाई तथा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’India@75 के पूर्वावलोकन कार्यकलापों का उद्घाटन किया। साबरमती आश्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव, 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है और 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।उन्होंने महात्मा गांधी और महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। प्रधानमंत्री ने पांच स्तंभों अर्थात स्वतंत्रता संग्राम, 75 पर विचार, 75 पर उपलब्धियां, 75 पर कार्रवाइयां…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री के बाद एक और बड़ा परिवर्तन, बीजेपी ने बदला प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही एक और बड़ा बदलाव किया है, बीजेपी ने अब उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। बंशीधर भगत की जगह अब मदन कौशिक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष होंगे, अभी तक मदन कौशिक उत्तराखंड सरकार में मंत्री थे। अभी तक उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बंशीधर भगत थे लेकिन अब उनको इस पद से मुक्त कर दिया गया है। इसी…
17 मई सवेरे 5 बजे खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, ऊखीमठ में लिया गया फैसला
उत्तराखंड के चार धामों में एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख 17 मई सुबह 5 बजे घोषित की गई है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला गया। पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे व द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर…
Haridwar Kumbh 2021 महाशिवरात्रि पर्व पर शाही स्नान, मुख्यमंत्री ने भी लिया संतों से आशीर्वाद
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज हरिद्वार में हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शाही स्नान के लिए मां गंगा के तट पर आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री रावत का गंगाजली, प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्वागत…
Uttarakhand : 250 CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने सुलझाया मामला, 3 लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी – बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल व टाईल शॉप के अन्दर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान स्वामी जय राम चौधरी व उसके कर्मचारी हरिराम को तमन्चे की नोक पर डरा धमका कर दुकान में से लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये । घटना के समय सभी बदमाश हेलमेट व मास्क पहने हुए थे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची…
उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने ली शपथ, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अभी तीरथ के अलावा किसी और मंत्री ने शपथ नहीं ली है, तीरथ सिंह रावत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने…
Uttarakhand तीरथ सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बैठक में अधिकारियों को क्या निर्देश दिये, पढ़िए
हरिद्वार कुम्भ मेले में गुरूवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। आगंतुक…
Uttarakhand पढ़िये मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद त्रिवेन्द्र को लेकर क्या बोले तीरथ सिंह रावत, सीएम बनने को लेकर क्या कहा
त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया है, बुधवार सवेरे देहरादून में हुई बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव दिया था। इस बैठक में दिल्ली से आए केंद्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ साथ उत्तराखंड प्रभारी सांसद दुष्यंत गौतम…
