Skip to Content

Home / समाचारPage 750

Haridwar Kumbh 2021 मुख्य सचिव ने स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला का दौरा किया, सूचना सचिव ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आज जनपद गढ़वाल के स्वर्गाश्रम तथा ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला में कुम्भ मेले की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों मेले की चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्मणझूला एवं स्वर्गाश्रम में स्नान घाटों का निरीक्षण किया। लक्ष्मी नारायण, स्वर्गाश्रम, गीता भवन, साधुसमाज, परमार्थनिकेतन, वेद निकेतन सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

Uttarakhand भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ अधिकारी निलंबित, पढ़िए क्या हैं आरोप

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता द्वारा निलम्बित कर दिया गया है। देखिए आदेश और आरोप… अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News ( उत्तराखंड की नंबर…

उपनल कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उप समिति गठित, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर उपनल कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण/सम्यक परीक्षण हेतु मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड शासन उक्त उप समिति में सदस्य सचिव होंगे तथा प्रमुख सचिव न्याय, सचिव वित्त, सचिव कार्मिक, प्रबन्ध निदेशक उपनल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, उत्तराखण्ड शासन सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे।…

Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, राज्य सरकार की एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स शिफ्ट

कोरोना से संक्रमित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई, रावत को दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया गया है। हरीश रावत को दिल्ली एम्स शिफ्ट करने के लिए राज्य सरकार के एयर एंबुलेंस की मदद ली गई, इसके लिए खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हरीश रावत…

Uttarakhand दलित युवती से पहले दुष्कर्म, उसके बाद आरोपियों के परिजनों ने पीटा

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद आरोपियों के परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। घटना 20 मार्च की है और पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ गांव के कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की ओर से राजस्व पुलिस में शिकायत भी…

Uttarakhand अवैध निर्माण को वैध करने का एक मौका, राज्य में ’एक बार समाधान योजना 2021′ लागू

आम लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर ‘एक बार समाधान योजना, 2021’ लागू की गई है। इस बारे में शासन से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने आम जन की सहूलियत के लिए भवन उपविधि का सरलीकरण भी जल्द ही करने के निर्देश दिये हैं।  पूर्व में एक बार समाधान योजना के क्रियान्वयन में उत्पन्न व्यवहारिक कठिनाईयों का निराकरण…

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु दी वित्तीय स्वीकृति, विस्तार से पढ़ें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने जिन विभागों के अन्तर्गत कार्यों को वित्तीय स्वीकृतियां दी है उनमें…. सिंचाई विभाग- मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कपकोट में सरयू नदी के उदगम स्थल के विकास एवं बागेश्वर में सरयू नदी के दांये पार्श्व पर हनुमान मंदिर के समीप पर घाट के निर्माण हेतु 198.04 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की…

Uttarakhand अचानक बढ़ा कोरोना ग्राफ, 1 दिन में 200 संक्रमित, देखिए कहां-कहां मिले

कई महीनों तक उत्तराखंड में काफी कम संख्या (50 के आसपास) में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद आज बुधवार 24 मार्च को एकाएक 1 दिन में मिलने वाले कोरोनावायरस मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को राज्य में 200 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में इस वक्त 1115 सक्रिय कोरोना के मरीज हैं, बुधवार को 49 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट…

Haridwar Kumbh 2021 आने के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी, या साथ में लाएं टीकाकरण का प्रमाणपत्र

हरिद्वार कुंभ को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद अब हरिद्वार कुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु को आने से पहले कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। ये रिपोर्ट हरिद्वार में प्रवेश करने से 72 घंटे पहले तक की होनी चाहिए। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित, सैंकड़ों लोग आए हैं संपर्क में

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कल मंगलवार को हरीश रावत ने होली मिलन कार्यक्रम रखा था, जहां हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई समर्थकों के साथ सामूहिक होली का आयोजन भी किया था।उससे पहले हरीश रावत ने एनएसयूआई के होली मिलन समारोह में भी शिरकत की थी। हरीश रावत ने ट्वीट कर…

Loading...
Follow us on Social Media