Skip to Content

Home / समाचारPage 747

देहरादून : श्री झण्डे जी मेले की हुई शुरुआत, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने किया श्री झण्डे जी का आरोहण

देहरादून में आज आस्था के महाकुंभ श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने के लिए साल भर देश-दुनिया की इंतज़ार करती संगतें झंडे जी को आरोहण करने में जुटी थीं। शुक्रवार को हज़ारों श्रद्धालुओं व संगतों की उपस्थिति में दरबार श्री गुरु राम राय महाराज परिसर में एतिहासिक श्री झण्डे जी (पवित्र ध्वज दण्ड) का आरोहण हुआ। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा निर्देशन…

Uttarakhand मानसून के दौरान पिथौरागढ़ और गौचर में तैनात रहेगा हेलीकॉप्टर, प्राकृतिक आपदाओं के लिए अभी से तैयारी शुरू

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति द्वारा राज्य में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को अहेतुक सहायता, गृह अनुदान एवं अनुग्रह अनुदान आदि के लिए कुम्भ को देखते हुए हरिद्वार को 15 करोड़ एवं अन्य जनपदों को 5-5 करोड़ रूपए की…

Haridwar Kumbh 2021 : नाराज साधुओं का अधिकारियों पर हमला, कुछ लोग घायल

हरिद्वार महाकुंभ में पहले ही दिन संतो और प्रशासन के बीच बड़ा विवाद हो गया। बैरागी संतो ने व्यवस्थाओं से नाराज होकर आज अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो संतो ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा। जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह के गनर के साथ बैरागी संतो ने जमकर मारपीट की है और इसके बाद हरवीर सिंह का गनर…

Uttarakhand कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 500 नये केस, जिलावार विवरण देखें

राज्य में आज कोरोना का विकराल रूप देखने को मिला है, उत्तराखंड में बीते 24 घण्टे में कोविड के 500 नए केस सामने आए हैं जबकि 2 मौतें भी हुई हैं। अकेले दून से 236, हरिद्वार से 144, नैनीताल 49, इसके अलावा 14 पौड़ी, 5 पिथौरागढ़, 2 रुद्रप्रयाग, 11 टिहरी, 22 उधमसिंगनगर, 1 उतरकाशी, 5 अल्मोड़ा, बागेश्वर में 4, चमोली 1 और चंपावत में 1 मरीज मिला है। राज्य में…

मुख्यमंत्री ने दिये राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किये जाय। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों के लिए शीघ्र अधियाचन भेजे जाय। जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनमें तेजी लाई जाय। मुख्यमंत्री…

Haridwar Kumbh 2021 केंद्र सरकार ने कुंभ मेले के लिए 325 करोड़ रुपये दिये, मसूरी में पेयजल के लिए भी 80 करोड़ रुपये

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा कुम्भ मेला 2021 विशेष सहायता में 325 करोड़ रूपए स्वीकृत किये गये हैं। इस मद में अभी तक 405 करोड़ रूपए की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। इसी प्रकार मसूरी शहर की जलापूर्ति योजना के पुनर्गठन में 80 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि “पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना” के अंतर्गत उत्तराखण्ड को द्वितीय किश्त में…

हरिद्वार में बिजली की तारें हुई भूमिगत, बनारस के बाद देश का ऐसा दूसरा शहर बना

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार के कुम्भ क्षेत्र में भूमिगत केबलिंग परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार आदि काल से धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध है, साल भर में हरिद्वार में अनेक पर्वों एवं स्नानों का…

Uttarakhand कोरोना संक्रमितों के मिलने से एक और इलाके में कंपलीट लॉकडाउन, राज्य में अभी तक 4 इलाके सील

राज्य में कोरोना वायरस की रफ्तार पहले से दोगुनी हो गई है, इसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर भी कहा जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। सभी कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में हैं। इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और अगले आदेश तक…

हरिद्वार कुंभ की कवरेज करने वाले पत्रकारों का कोविड वैक्सीनेशन, पत्रकारों में देखा गया उत्साह

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर आज नगर निगम देहरादून में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुम्भ मेले में कवरेज के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लगभग 130 पत्रकारों का कोविड वैक्सीनैशन किया गया। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान स्वयं वहां उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं पर नजर रखी। सरकार की ओर से कोविड के टीकाकरण की व्यवस्था से सभी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 से लङाई…

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्थापना दिवस समारोह में वर्चुअल प्रतिभाग किया, कहा पेशेवर संस्था के रूप में विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जायेगी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के 45 वें स्थापना दिवस समारोह में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए कहा कि जीएमवीएन की परिसम्पत्तियों में सुधार के लिए 2 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अंतर्गत साहसिक पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों, कार्मिकों के कौशल विकास, व्यावसायिक गतिविधियों और सेवाओं के डिजीटलीकरण, नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी…

Loading...
Follow us on Social Media