समाचार
Uttarakhand उपनल कर्मियों को हड़ताल अवधि का भुगतान करेगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ने सैन्य कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों आदि में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्रायोजित सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों द्वारा 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक की गई हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान संबंधित व्यक्तियों को किए जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल.फैनई…
तस्वीरें : देहरादून के चकराता में बादल फटने से तबाही, दो युवतियों सहित तीन लोगों की जान गई, कई पालतू जानवर दबे
गुरुवार सवेरे देहरादून के नजदीक चकराता इलाके में बादल फटा है। चकराता तहसील के बिजनु के समीप बिजनाड छानी में बादल फटने से तबाही मची है। गुरुवार की सुबह बादल फटने से बिजनाड व कोल्हा गांव में मकान ध्वस्त होने से मुन्ना दास, विक्रम ( बीका) और दो बालिकाएं लापता हो गए। कोल्हा गांव के तीन लोग मलबे में दब गए। चकराता से एसडीआरएफ व पुलिस प्रशासन की टीम मौके…
पिथौरागढ़-चंपावत हाईवे बंद, रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, आगे क्या है मौसम का पूर्वानुमान, पढ़िए
चंपावत जिलें में पिछले 36 घंटो से लगातार हो रही आफत की बारिश का असर दिखने लगा है, भारतोली के पास हाईवे में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर के वजह से चंपावत – पिथौरागढ़ हाईवे बन्द हो गया है। बारिश के साथ पहाड़ी से मलवा गिरने की वजह से मशीन से मलवा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं, हालांकि बारिश और कर्फ्यू होने के वजह से और दिनों की तरह…
Video उत्तराखंड के खटीमा में नगरपालिका ऑफिस में मारपीट और नोंकझोंक, हाजिरी लगाने को लेकर हुआ विवाद
खटीमा नगर पालिका में एक सफाई कर्मचारी की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति लगाने को लेकर सफाई इंस्पेक्टर और नगरपालिका के लेखाकार में विवाद हो गया। आपसी विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में तीखी नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की हुई। जिसको लेकर पालिका कार्यालय में हड़कंप मचा। लड़ाई की आवाज को सुनकर नगर पालिका ईओ ने लेखाकार कार्यालय जाकर बमुश्किल दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर अलग किया। उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत…
Uttarakhand बादल फटने से 2 बच्चों समेत 4 लोग लापता, वहीं भारी बारिश में मकान गिरने से 2 लोगों की मौत, 2 घायल
उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश जारी है, कई इलाकों में बारिश के कारण आम जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा है। नैनीताल जिले के भवाली इलाके में एक मकान के गिरने से 2 लोग घायल हो गए तो वहीं उधम सिंह नगर के बाजपुर इलाके में एक मकान के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सवेरे देहरादून के नजदीक चकराता इलाके में बादल फटने…
Uttarakhand कुछ राहत, 3,658 नये संक्रमित मिले, 80 मौत, 8006 स्वस्थ, जिलावार विवरण देखें
आज गुरुवार को भी उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ों से कुछ राहत मिली है। आज उत्तराखंड में पहले से कम 3658 नए संक्रमित सामने आए हैं जबकि 8006 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज 80 मरीजों की मौत हुई है। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 68643 हो गई है। आगे देखिए जिलावार विवरण… जिलावार नये आए संक्रमित….. देहरादून 566 हरिद्वार 548 ऊधमसिंहनगर 503 नैनीताल 414 पौड़ी 151 टिहरी 315 अल्मोड़ा…
Uttarakhand : 24 घंटे में 4,492 नये संक्रमित, 110 मौत, 7,333 स्वस्थ हुए, जिलावार विवरण देखें
उत्तराखंड में आज 19 मई बुधवार को 4,492 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में आज 110 संक्रमितों की मौत भी हुई है जबकि 7,333 संक्रमित मरीज़ ठीक भी हुए हैं। आगे देखिए जिलावार विवरण…. उत्तराखंड में वर्तमान में 73,172 एक्टिव केस हैं और इनका इलाज चल रहा है। जिलावार नये मिले मरीजों की संख्या…. देहरादून में 874 अल्मोड़ा 282 बागेश्वर 83 चमोली में 363 चम्पावत में 243 हरिद्वार…
Uttarakhand : कोरोना महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को शिकार बना रहा, युवाओं पर भी असर, राज्य के आंकड़े क्या कहते हैं, पढ़िये
उत्तराखंड में कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में सचिवालय मीडिया सेंटर में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटों में 7000 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि करीब 4800 नए मामले सामने आए हैं सचिव स्वास्थ्य ने ई-संजीवनी की बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1200 लोगों ने कल ईसंजीवनी के जरिए निशुल्क…
Uttarakhand मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने की सिंचाई और शिक्षा विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को दिये महत्वपूर्ण निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में सिंचाई विभाग एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम घोषणाओं के तहत कार्य प्रगति की स्पष्ट जानकारी दी जाय। शासनादेश हो चुके कार्यों, जिन कार्यों की डीपीआर बन चुकी है एवं कार्यों की भौतिक प्रगति क्या है, इस सब की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाय। दीर्घावधि के कार्यों के लिए 15 जून तक सारे…
किसानों के लिए अच्छी खबर, DAP खाद की कीमत पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुआ निर्णय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खाद कीमतों के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें खाद कीमतों के विषय पर विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।मीटिंग में इस बात चर्चा हुई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की बढ़ती कीमतों के कारण खाद की कीमतों में वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को…
