Skip to Content

Home / समाचारPage 658

उत्तराखंड का अंतिम वांछित माओवादी पकड़ा गया, नक्सलियों के साथ ली है ट्रेनिंग

प्रदेश का एकमात्र वांछित माओवादी 20,000 का इनामी आज उत्तराखंड पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया। भास्कर पांडे आज अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट एक्शन में गिरफ्तार किया गया, भास्कर पांडे 20,000 का इनामी अपराधी था, 2017 के अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत उस पर तीन मुकदमे पंजीकृत थे, पुलिस ने इसके लिए शासन के लिए 50000 का इनाम…

Uttarakhand : 16 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी, रहें सावधान

देहरादून। उत्तराखण्ड में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक लगातार हो रही बारिश से अभी प्रदेशवासियों को राहत मिलने वाली नहीं लग रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खबर के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में…

Uttarakhand कांग्रेस को झटका, विधायक राजकुमार बीजेपी में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

दिल्ली/देहरादून : निर्दलीय प्रीतम पंवार के बाद कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार भी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजकुमार ने दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। दिल्ली में मुख्यमंत्री की…

गुजरात : भूपेन्द्र पटेल नये मुख्यमंत्री, विजय रुपाणी ने दे दिया था त्यागपत्र

गुजरात में चुनाव से करीब एक साल पूर्व प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। इससे पूर्व गत दिवस सीएम पद से विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद आज प्रदेश में विधान मंडल दल की बैठक हुई, जिसमें भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया सीएम (Gujrat new cm bhupendra patel) चुना गया। इसके साथ ही वे अब…

दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मिले सीएम धामी, नरेंद्र नगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत नरेन्द्रनगर  तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत कोटद्वार में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्ताव  संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) केन्द्रीय विद्यालय…

उत्तराखंड : देहरादून में 3 बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, खुद बच गई लेकिन….

देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद विकास नगर एवं सहसपुर पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया। घटना में पुलिस के गोताखोरों ने किसी प्रकार से गांव वालों के साथ मिलकर महिला को बचा लिया हालांकि दो बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। एक बच्चे…

चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने लंबे आंदोलन को किया स्थगित, मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारधाम देश-दुनियां के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम…

Uttarakhand जोशीमठ, बड़कोट और मुनस्यारी में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से निकले लोग

Dehradun : उत्तराखंड में आज सुबह कई पर्वतीय इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।  उत्तरकाशी जिले के बड़कोट, चमोली जिले के जोशीमठ और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अच्छी बात ये रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। चमोली जिले के…

चीन और पाकिस्तान के खिलाफ भारत का खुफिया नौसेना प्रोजेक्ट तैयार, 7 साल से चल रहा था गुप्त निर्माण

समुंदर के नीचे दुश्मनों से लोहा लेने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत का पहला परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव को विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल कर लिया गया। 10 हजार टन वजनी इस जंगी जहाज का निर्माण इतना गोपनीय रखा गया था कि सिर्फ प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की निगरानी में ही इसे बनाने का काम 7 साल में पूरा हुआ। इस…

Uttarakhand सीएम धामी का टिहरी दौरा, विकासकार्य लोकार्पण के साथ टिहरी झील पर्यटन कार्यों का जायजा लिया

टिहरी दौरे के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही टिहरी यूथ क्लब का उद्घाटन हुआ और हिलांस तुलसी चाय का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप…

Loading...
Follow us on Social Media