समाचार
देहरादून-लक्सर-सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू, एक दर्जन से ज्यादा स्टेशनों पर रुकेगी
देहरादून, लक्सर, सहारनपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है, डीएलएस को पैसेंजर के बजाय अब एक्सप्रेस बनाकर संचालित किया गया है। ये ट्रेन पिछले वर्ष मार्च से बंद थी, पैसेंजर ट्रेन देहरादून, सहारनपुर, डोईवाला, रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर एकड़ ,पथरी ऐथल, लक्सर डोशनी, लंढोरा, रुड़की इकबालपुर, चुड़ियाला स्टेशनों पर रुकेगी। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News…
अब आधार कार्ड जैसे ही जनता का बनेगा हेल्थ आईडी, पीएम मोदी ने डिजिटल स्वास्थ्य मिशन लॉन्च किया
दिल्ली : 27 Sept. 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (PM-DHM) की शुरुआत की । केंद्र सरकार इस नए मिशन के तहत अब प्रत्येक देशवासी की एक हेल्थ आईडी तैयार करेगी। पीएम मोदी ने 15 अगस्त के दिन लालकिले की प्राचीर से इसका ऐलान किया था , जिसे लॉंच कर दिया गया है । इससे पहले केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना की…
Uttarakhand शिक्षा विभाग और जियो ने शुरू किया ऑनलाइन एजुकेशन चैनल, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
Dehradun : उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाईन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षण अधिगम से लगातार जोड़े रखने हेतु उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाईन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 का शुभारंभ एक…
Uttarakhand रुद्रपुर में दिखा भारत बंद का असर, व्यापार मंडल और कांग्रेस का भी मिला समर्थन
Udham Singh Nagar : कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने पूरे देश में भारत बंद का आह्वान किया है वही रुद्रपुर में भी संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में भारत बंद का असर साफ तौर पर देखने को मिला, जिसको रूद्रपुर में ओर भी ज्यादा असरदार बनाने के लिए रुद्रपुर व्यापार मंडल ने भरपूर समर्थन किया। व्यापार मंडल के साथ ही रूद्रपुर के कांग्रेस जनों…
Uttarakhand देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा का किराया तय, पढ़िए कितने चुकाने होंगे
Pantnagar : 26 Sept. 2021 : 7 अक्टूबर से देहरादून- पंतनगर-पिथौरागढ़ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की पूरी तैयारी चल रही है। अब सरकार की ओर से इस रूट पर हेलीकॉप्टर के किराए भी तय कर दिए गए हैं। 7 अक्टूबर से ही सहस्त्रधारा हेलीपैड देहरादून से भी गोचर और श्रीनगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी हालांकि पहले से ही देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से इन जगहों के…
Uttarakhand राज्य में दिसंबर तक टीकाकरण हो जाएगा पूरा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिसम्बर माह तक पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण वैक्सीनेशन किया जायेगा। बागेश्वर तथा रूद्रप्रयाग जनपद में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया है तथा कुछ जनपदों में 95 प्रतिशत तक वैक्सीनेशन हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें केन्द्र से पर्याप्त वैक्सीन प्राप्त हो रही है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, वे सभी पूर्ण…
Uttarakhand बागेश्वर में दो बच्चे नदी में बहे, एक का शव बरामद
बागेश्वर : कपकोट में सरयू नदी में नहाने उतरे दो बच्चे नदी में बह गए हैं। एसडीआरएफ ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। रविवार को कपकोट हाइडिल के समीप सरयू नदी में कुछ बच्चे नहा रहे थे। इस दौरान भयूं गांव के दस साल के मोहित व छह वर्षीय सुमित नदी के बहाव में बह गए। आसपास के लोगों द्वारा दी…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीरें वायरल, देखिए क्रेमलिन ने साइबेरिया में छुट्टी बिताने की तस्वीरें की रिलीज
26 Sept. 2021 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर की शुरुआत में साइबेरिया में लंबी पैदल यात्रा और मछली पकड़ने में कई दिन बिताए, क्रेमलिन ने रविवार को छुट्टी पर राष्ट्रपति की तस्वीरें प्रकाशित की। आगे देखिए तस्वीरें…. क्रेमलिन वेब साइट पर प्रकाशित 20 तस्वीरों में से एक के तहत एक कैप्शन में कहा गया है कि सितंबर की शुरुआत में रूस के सुदूर पूर्व की कामकाजी यात्रा के…
Uttarakhand चालक, परिचालक और क्लीनरों को 6 महीने तक 2,000 रुपया, सरेंडर पॉलिसी और हिल इंडोर्समेंट नियमावली पर भी होगा विचार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में कोविड-19 से प्रभावित परिवहन व्यवसायियों (चालक/परिचालक/क्लीनर) को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न बस, टैक्सी यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस योजना के तहत प्रदेश भर के 103235 चालक/परिचालक/क्लीनर को 2000 रुपए प्रतिमाह की दर से 6 माह तक प्रदान किया जाएगा।…
आतंकवाद, अफगानिस्तान से लेकर संयुक्त राष्ट्र के ऊपर उठ रहे सवालों पर बोले प्रधानमंत्री, UN महासभा में दिया भाषण
25 September 2021 : शनिवार शाम को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि “गत डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व, 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है। ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा…
