Skip to Content

Home / समाचारPage 643

Uttarakhand यूथ वोटर फेस्टिवल का हुआ आयोजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

13 Oct. 2021, Dehradun : मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल के तहत छात्र छात्राओं से संवाद किया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए धूलकोट, देहरादून स्थित तुलाज इन्स्टीट्यूट और शिवालिक कालेज में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।  इसके तहत मतदाता शपथ, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन…

G-20 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, अफगानिस्तान को कट्टरपंथ और आतंकवाद से बचाना है और मदद भी करनी है

12 Oct 2021, Delhi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अफगानिस्तान की स्थिति पर एक महत्वपूर्ण जी-20 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लिया, सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अफगान क्षेत्र को कट्टरपंथ और आतंकवाद का स्रोत बनने से रोकने पर होगा, साथ ही अफगान नागरिकों को तत्काल और निर्बाध मानवीय सहायता और एक समावेशी प्रशासन के लिए भी सभी सदस्य देशों से आह्वान किया। प्रधानमंत्री…

Uttarakhand धामी कैबिनेट : उपनल और आशा कर्मियों का वेतन बढ़ा, छात्रों और ग्राम प्रधानों को भी तोहफा, पढ़ें महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून, 12 Oct. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। उपनल कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब 10 साल से ज्यादा समय से नौकरी करने वाले उपनल कर्मचारियों के वेतन में ₹3000 की वृद्धि का फैसला लिया गया है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 10 साल की नौकरी करने वाली…

अब देश में 2 साल से बड़े बच्चों को भी लग सकेगी कोविड वैक्सीन, बच्चों की कोवैक्सीन को प्रारंभिक मंजूरी

नई दिल्ली, 12 Oct. 2021, बच्चों के लिए राहत भरी खबर है, आज केन्द्र सरकार ने 2 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की आपातकालीन मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कोविड-19 को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति ने दी है। दरअसल हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों को पूरा किया…

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी, मोटर मार्ग और इंटर कॉलेज का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सियाचिन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह गुसाईं के घर पर जाकर उनकी देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा की शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा…

पीएम मोदी ने मानवाधिकारों पर कही महत्वपूर्ण बात, देश की छवि खराब करने में इनका इस्तेमाल करने के विरुद्ध सचेत किया

12 Oct. 2021 : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मानवाधिकारों की अपने-अपने तरीके से व्‍याख्‍या करने और देश की छवि खराब करने में मानवाधिकारों का इस्तेमाल करने के विरुद्ध सचेत किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में मानवाधिकार की व्‍याख्‍या कुछ लोग अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने हितों को देखकर करने लगे हैं। उन्‍होंने…

टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया

देहरादून, 11 Oct. 2021 : रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाईन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी  सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष…

Uttarakhand सीएम धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन दिये, कहा जल्द मैत्रेयी मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनता दर्शन हॉल, सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाल कल्याण निधि के अंतर्गत संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन दिये।  बालिकाओं के लिए…

केन्द्र ने उत्तराखंड को जारी किये 647.67 करोड़ रुपये, पीडीआरडी अनुदान के तहत प्रदान किया गया है ये धन

दिल्ली 11 Oct 2021 : वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने उत्तराखंड को सोमवार को 647.67 करोड़ रुपये के पोस्ट डिवोल्यूशन रेवेन्यू डेफिसिट (पीडीआरडी) अनुदान की 7वीं मासिक किस्त जारी की है। इस किस्त के जारी होने के साथ ही चालू वित्त वर्ष में उत्तराखंड को पीडीआरडी अनुदान के रूप में कुल 4533.67 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। दरअसल संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राज्यों को पीडीआरडी अनुदान प्रदान…

Uttarakhand सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव कार्यक्रम शुरू किया, एक माह में 14 लाख राशन के बैग वितरित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट वितरित किये। जनता दर्शन हाल सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छः लाभार्थियों को किट प्रदान किये। इसी प्रकार अन्नोत्सव कार्यक्रम में सम्पूर्ण माह राज्य की समस्त 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। कुल 14 लाख राशन थैलों का वितरण होगा।  मुख्यमंत्री पुष्कर…

Loading...
Follow us on Social Media