Skip to Content

Home / समाचारPage 641

जम्मू-कश्मीर में शहादत के बीच सफलता भी, 9 मुठभेड़ में 13 आतंकी ढेर

16 Oct. 2021 : जम्मू कश्मीर में विभिन्न जगहों पर चल रहे सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जहां एक ओर भारतीय सेना के जवान शहीद हुए हैं, वहीं सुरक्षा बलों को भी बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है कि इलाके में आतंकवादियों के द्वारा आम लोगों पर हमला करने की घटनाओं के बाद अब तक हुई 9 मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी मारे…

Uttarakhand अब सुबेदार अजय रौतेला जम्मू-कश्मीर में शहीद, 3 दिन में राज्य से तीसरी शहादत

टिहरी गढ़वाल, 16 अक्टूबर 2021 : वीरभूमि उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू के पुंछ में शहीद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में शुक्रवार को शहीद हो गए हैं। बता दें कि पुंछ के जंगलों में आतंकी मुठभेड़ लगातार चल रही है। शुक्रवार को ही इसी इलाके में उत्तराखंड के दो जवान और शहीद हुए थे। जिनके…

हल्द्वानी : स्कूल-कॉलेजों में 18 अक्टूबर से कोविड जांच, किस स्कूल में कब, पढ़िए

हल्द्वानी 16 अक्टूबर 2021- वर्तमान त्यौहारों के सीजन को देखते हुये कोविड संक्रमण के प्रसार की प्रबल सम्भावना को देखते हुये जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशन में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयो में कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु चिकित्सकीय टीमों द्वारा सैम्पलिंग की जायेगी। जानकारी देते हुये सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह ने बताया कि कोविड-19 सैम्पलिंग हेतु रोस्टर के अनुसार राजकीय इन्टर कालेज नारायण नगर में 18 अक्टूबर को कोविड…

Uttarakhand सीएम ने ‘‘पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया, कहा अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकार

Dehradun, 16 Oct. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखण्ड जन विकास समिति  के ‘‘पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जन विकास समिति द्वारा राज्य में अनेक पहल की जा रही है, यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किये जा सकते हैं। समिति द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनेक…

उत्तराखंड निवासी दो जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, आतंकी मुठभेड़ में हो गए थे घायल, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

देहरादून, 15 अक्टूबर 2021 : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड के रहने वाले सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, गुरुवार को दोनों जवान घायल हो गए थे, शुक्रवार को इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के 26 साल के विक्रम सिंह नेगी और 27 साल के योगम्बर सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी…

चारधामों के कपाट बंद होने की तारीख तय, पंचांग गणना के बाद हुईं तिथियां निर्धारित

Dehradun, 15 Oct. 2021 : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शीतकाल हेतु शनिवार 20 नवंबर मार्गशीर्ष 5 गते प्रतिपदा को वृष लग्न- राशि में शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद हो जायेंगे। जबकि पंच पूजाएं मंगलवार 16 नवंबर से शुरू होंगी। आज श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई। तिथि…

चारधाम कपाट बंद होने से पहले पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे की तैयारी, 5 नवंबर को आ सकते हैं

देहरादून : 15 अक्टूबर 2021 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ के दौरे पर आ सकते हैं, यह जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की ओर से मीडिया में दी गई है, कौशिक ने मीडिया को बताया है कि 4 या 5 नवंबर को प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे की तैयारी चल रही है हालांकि इस पर अभी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम मोदी का फाइनल कार्यक्रम नहीं…

Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी दशहरा मेले में हुए शामिल, स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी मिले

15 Oct 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का…

Uttarakhand आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में होगा निर्णय, बोले मुख्यमंत्री धामी

Dehradun, 15 Oct. 2021, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रेखा नेगी, महामंत्री श्रीमती सुमति थपलियाल एवं श्रीमती मीनाक्षी रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा की आंगनवाड़ी की बहनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में सीमित…

पीएम मोदी ने सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया, कहा ये बनेंगी आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बड़ा आधार

दिल्ली, 15 Oct. 2021 : विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री, रक्षा राज्यमंत्री और रक्षा उद्योग संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आज जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं वो समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को और मजबूती देंगी। 41 ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ को…

Loading...
Follow us on Social Media