समाचार
Uttarakhand उत्तरकाशी में मौजूद है 500 साल पुराना होमस्टे, और भी कई ऐतिहासिक स्थल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
26 March 2022. Uttarkashi. मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने शनिवार को जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये…
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ योगी का यूपी सीएम के लिए शपथग्रहण समारोह
25 March 2022. Lucknow. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री…
Uttarakhand अब केन्द्र सरकार में सेवा देंगे राज्य के दो तेज-तर्रार अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर
25 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड सरकार के दो तेजतर्रार अधिकारी अब केंद्र सरकार में सेवा देंगे। पिछले दिनों इन दोनों अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आदेश जारी हो गया था, जिसके बाद अब राज्य सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों को केंद्र में सरकार में अपनी सेवाओं में जाने के लिए रिलीव कर दिया गया है। पहले अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के संजय गुंज्याल हैं, जो अभी तक उत्तराखंड…
Uttarakhand : सूटकेस में प्रेमिका का शव लेकर जा रहा युवक पकड़ा गया, पूछताछ करने पर पुलिस के सामने उगला सच
25 March, Haridwar. हरिद्वार के रुड़की के कलियर एक गेस्ट हाउस में बुधवार को एक युवक और युवती स्कूटी में सवार होकर पहुंचे, दोनों के पास एक सूटकेस भी था, दोनों ने गेस्ट हाउस में कमरा लिया, उसके बाद गुरुवार को युवक अपने हाथ में सूटकेस लेकर गेस्ट हाउस का बिल चुका कर गेस्ट हाउस से जाने लगा। सूटकेस काफी भारी था, युवक से उठाया नहीं जा रहा था, युवक…
Uttarakhand धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, पढ़िए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ पर क्या हुआ महत्वपूर्ण फैसला
24 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक गुरुवार को देहरादून में हुई। इस बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर के महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह कमेटी यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए ड्राफ्ट कानून तैयार करेगी। बैठक के…
पीएम मोदी 1 अप्रैल को करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, ये होगा कार्यक्रम का 5वां संस्करण
24 March 2022. Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली अप्रैल 2022 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांचवें संस्करण के दौरान दुनियाभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अनूठे संवाद कार्यक्रम – परीक्षा पे चर्चा – की संकल्पना की जिसमें देश के साथ – साथ विदेशों से भी छात्र,…
Uttarakhand : युवती ने मैसेंजर से की अश्लील वीडियो कॉल, फिर युवक को किया ब्लैकमेल, पढ़ें पूरी खबर
24 March 2022. Nainital. निकटवर्ती ज्योलीकोट निवासी एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अशोक नाम के युवक ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक अनजान युवती की ओर से उसे फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल की गई। कॉल उठाते ही युवती स्वयं अश्लील हरकतें करने लगी और उसे दूसरी ओर से वीडियो में शामिल करते हुए…
Uttarakhand पीएम मोदी की मौजूदगी में धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 8 मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई गई
23 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड में भाजपा के प्रचंड बहुमत आने के बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वे मुख्यमंत्री के रूप में देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Uttarakhand शपथग्रहण के बाद हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में लिया हिस्सा
23 March 2022. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथग्रहण के पश्चात धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच कर हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जगत गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल…
Uttarakhand ऋतु खंडूरी होंगी विधानसभा अध्यक्ष, राज्य में पहली महिला स्पीकर बनेंगी
23 March 2022. Dehradun. उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी होंगी। पहली बार होगा जब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष ही संभालते आए हैं। 2 बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार सीट से विधायक हैं। इसके पहले ऋतु ने 2017 में पहली बार यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा…
