समाचार
चंपावत उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन से बड़े नेता नदारद, बीजेपी ने कसा तंज, कहा धामी की ऐतिहासिक जीत होगी
11 May. 2022. Champawat / Dehradun. चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी के नामांकन कराने के बाद दूसरे दल भी अपना नामांकन करा रहे हैं, इसी क्रम में आज चम्पावत से कांग्रेस की प्रत्याशी चुनी गई निर्मला गहतोड़ी ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया, निर्मला गहतोड़ी के नामांकन के मौके पर कांग्रेस नेता यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा मौजूद थे जबकि हरीश रावत और प्रीतम सिंह मौजूद नहीं…
चारधाम यात्रा 2022 : पिछले 6 दिनों में 20 लोगों की मौत पर पीएमओ सख्त, राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी, शासन ने श्रद्धालुओं के लिए एडवायजरी जारी की
10 May. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा 2022 पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नज़र बनी हुई है। चार धाम यात्रा 2022 के तहत पिछले 6 दिनों में यात्रा के दौरान 20 लोगों की मौत हो चुकी है, इस मामले पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए…
उत्तराखंड मौसम : कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी
10 May. 2022. Dehradun. प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान की बीच मौसम विभाग ने मंगलवार 10 मई को केदारनाथ समेत बद्रीनाथ, गंगोत्री यमनोत्री समेत ऊंचाई वाले स्थानों में थंडर स्ट्रॉम, आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार को भी कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मंगलवार के…
भारत में कोरोना टीकाकरण पहुंचा 190 करोड़ के पार, 12 से 14 आयुवर्ग में ही 3 करोड़ का आंकड़ा पार
10 May. 2022. New Delhi. भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 190.50 करोड़ (1,90,50,86,706) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,37,09,334 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। इसमें 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.06 करोड़ (3,06,99,031) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए मामले देश में सामने आए। इस…
Video : सीएम धामी ने चंपावत से किया नामांकन, कहा यहां का विकास करेंगे
9 May. 2022. Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन किया। आरओ और टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को मुख्यमंत्री ने नामांकन सौंपा और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन के बाद सीएम ने गोलज्यू के दरबार में पूजा अर्चना की। सीएम धामी ने इसके बाद एक जनसभा भी की, उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है, विकास से जुड़ी कई योजनाएं संचालित…
मुख्यमंत्री धामी सहित उत्तराखंड के कई मंदिरों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
9 May 2022. Dehradun. उत्तराखंड में बड़े आतंकी हमले की धमकी मिली है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री धामी के साथ देहरादून, हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। जिसमें 21 मई को सीएम धामी, लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश,…
Uttarakhand : मुख्य सचिव ने ई-श्रम पोर्टल की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक ली, कार्यस्थल के आसपास ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा
9 May. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में ई-श्रम पोर्टल की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ई-श्रम के अन्तर्गत वर्तमान तक असंगठित कामगारों के जनपदवार पंजीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि श्रम कार्ड बनाने हेतु मजदूरों को कॉमन सर्विस सेंटर आने से मजदूरी का नुकसान होता है, इस बात…
Video : विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, देश-विदेश से आये हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
8 May. 2022. चमोली/बद्रीनाथ : विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए। ग्रीष्मकाल के छह माह अब श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन व पूजा अर्चना बद्रीनाथ मंदिर में कर सकेंगे। आगे देखिए वीडियो….. कपाटोद्घाटन के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से गेंदे के फूलों से सजाया गया था।…
Uttarakhand : हरिद्वार में गंगा मैया का जन्मदिन मनाया गया, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद
8 May. 2022. Haridwar. उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर अयोजित गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि भारत में गंगा मैया का जन्मोत्सव वैशाख शुक्ल…
Uttarakhand : शादी से पहले ही लड़की समेत पूरा परिवार खत्म, गहरी खाई में गिरा वाहन
8 May. 2022. ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पिंकी की 15 मई को शादी थी। शादी की खरीदारी कर परिवार अपने गांव जा रहा था। रविवार सुबह हादसे ने एक ही परिवार के 5 लोगों की…
