समाचार
Uttarakhand मुख्य सचिव ने दिये निर्देश, सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट उन्नति पोर्टल में शामिल किये जाएं
17 May. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में उन्नति पोर्टल के प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्नति पोर्टल के सही क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण प्रोजक्ट उन्नति पोर्टल में शामिल किये जाएं। परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय सचिव पोर्टल की नियमित समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव…
तस्वीरें : प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्रा, कहा भारत में राम मंदिर निर्माण से नेपाल के लोग भी खुश हैं
16 May. 2022. Lumbini, Nepal. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा के तहत नेपाल के लुंबिनी पहुंचे, बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा काफी महत्वपूर्ण रही। आगे देखिए तस्वीरें… यात्रा की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, आपको बता दें कि यह मंदिर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। इसके बाद भारत…
चारधाम यात्रा 2022 : भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यात्रियों से की अपील, वहीं एक वायरल वीडियो पर मंदिर प्रशासन ने दी सफाई
16 May. 2022. Dehradun/ Rudraprayag/ Chamoli / Almora. मुख्यमंत्री धामी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2 साल बाद पुनः विधिवत प्रारंभ हुई है लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा पहुंच गई है। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पूरी तरीके से मॉनिटरिंग कर रही है। मुख्यमंत्री ने देशभर के श्रद्धालुओं को अपील करते हुए कहा कि जो शारीरिक रूप से…
Uttarakhand : अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री धामी ने पीठम स्थापना महोत्सव में हिस्सा लिया, कहा ऐसे सिद्ध पीठ स्थानों से पूरे देश और सनातन संस्कृति को ऊर्जा मिलती है
16 May. 2022. Almora. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा स्थित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम् स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद खूबसूरत स्थान है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से नहीं आता है बल्कि उसे ईश्वर स्वयं बुला देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सिद्ध…
बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, जीता थॉमस कप, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन भी टीम में
15 May. 2022. भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचते हुए बैंकॉक में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराते हुए पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया। इस टीम में लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को उसकी शानदार जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत द्वारा थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित…
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल यात्रा पर जाने से पहले दिया बयान, कहा प्रधानमंत्री देउबा से मिलने को उत्सुक
15 May. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक दिवसीय नेपाल यात्रा की जानकारी देते हुए एक वक्तव्य जारी किया है। प्रधानमंत्री ने इस वक्तव्य में लिखा है कि ” मैं नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर 16 मई 2022 को लुंबिनी, नेपाल की यात्रा पर जाऊंगा। मैं बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उत्सुक हूं।…
Video : सबके लिए समान कानून (UCC) पर बोले सीएम धामी, कैंची धाम का भी किया दौरा
15 May. 2022. Nainital. नैनीताल दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के एक सम्मेलन पर सबके लिए समान कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपनी बात रखी, आगे देखिए वीडियो और साथ ही पढ़िए नैनीताल दूसरे दौरे के दूसरे दिन क्या रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम… कैंची मंदिर का दौरा किया प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन (रविवार) को नैनीताल…
नैनीताल में कुमाऊं के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने किया बजट पूर्व संवाद, विभिन्न क्षेत्रों से मिले सुझाव
नैनीताल, 14 मई 2022, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निधारित समयानुसार नैनीताल के कैलाखान हैलीपैड में पहुँच कर नैनीताल राज्य अतिथि गृह में बजट 2022-23 के निर्माण में कुमाऊँ मण्डल संवाद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के समूह के साथ बजट-पूर्व संवाद में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल, वित्त सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम मौजूद थे। धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से आये स्टेकहोल्डर्स का…
उत्तराखंड की बेटी ने किया माउंट एवरेस्ट फतह, इलाके में खुशी का माहौल, बधाइयों का सिलसिला जारी
14 May. 2022. Dehradun. कहते हैं, कुछ करने का जज्बा हो और हौसलों में उड़ान हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस बात को उत्तरकाशी के छोटे से गांव लौंथरू की सविता कंसवाल ने सिद्ध कर दिखाया है । उत्तरकाशी की भटवाड़ी ब्लाक के लौंथरू गांव निवासी 24 वर्षीय बेटी ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर राज्य का नाम रोशन किया है। सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भद्रराज मंदिर में पूजा की, मेले में आए लोगों को संबोधित किया
14 May 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री भद्रराज देवता के मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भद्रराज मेले के लिए राजकीय मेले की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। दुधली- डिगोली मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए इसी वित्तीय वर्ष में…
