समाचार
Uttarakhand : पुलिसकर्मी के हमले में घायल पीआरडी जवान ने दम तोड़ा, पुलिसकर्मी गिरफ्तार, डीआईजी पहुंचे मौके पर, पीआरडी जवानों में गुस्सा
10 June. 2022. Rudraprayag/Rishikesh . रुद्रप्रयाग जिले में पुलिस कर्मी के हमले में घायल हुए पीआरडी जवान ने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, ऋषिकेश में दम तोड़ दिया है। वहीं आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है। पीआरडी जवान से मारपीट और मौत मामले में सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही को सोनप्रयाग थाना पुलिस ने अरेस्ट भी कर…
Uttarakhand : उधम सिंह नगर में दिनदहाड़े बैंक लूटा, तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया
9 June. 2022. काशीपुर : जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बैंक में घुसकर बैंक से नगदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। आपको बता दें काशीपुर के मुरादाबाद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े कुछ बदमाश बैंक के अंदर घुस गए और तमंचे के बल पर कैशियर से कैश लूट कर फरार हो…
उत्तराखंड वाहन दुर्घटना : घनसाली में 5 लोगों की मौत, 3 घायल, गहरी खाई में गिरा वाहन
9 June. 2022. टिहरी : घनसाली तहसील के अंतर्गत घनसाली-घुत्तू मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाना और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आज दोपहर करीब दो बजे वाहन संख्या यूके 14 टीए 0932 घनसाली से ग्राम…
Uttarakhand : रुद्रप्रयाग में पुलिसकर्मी ने पीआरडी जवान के साथ की मारपीट, पीआरडी जवानों ने जताया आक्रोश
9 June. 2022. Rudraprayag. सोनप्रयाग में बीती रात एक पुलिस कर्मी द्वारा पीआरडी के जवान के साथ शराब के नशे में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीआरडी जवान को उचित उपचार के लिए देहरादून भेजा गया। इधर, घटना से आक्रोशित पीआरडी जवानों ने गुरुवार को भीमबली से लेकर सोनप्रयाग तक कार्य बहिष्कार किया और पुलिस अधीक्षक को पत्र…
चारधाम यात्रा 2022 : यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, राज्य सरकार को देगी सुझाव
8 June. 2022. Dehradun. चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर रूप से उपलब्ध कराये जाने के लिए स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने एक विषेशज्ञ समिति के गठन के आदेश जारी किए है। निदेशक एन0एच0एम0 डाॅ0 सरोज नैथानी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विषय विशषज्ञ के तौर पर दून मेडिकल काॅलेज के प्रो0 डाॅ0 अनुराग अग्रवाल, कार्डियोलाॅजी विभाग के असिस्टेंट प्रो0 डाॅ0 अमर उपाध्याय तथा हिमालयन…
मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई, देखें लिस्ट
8 June. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 2022-23 विपणन मौसम के लिए सभी अधिदेशित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने एवं उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने हेतु, 2022-23 विपणन मौसम की खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है जो कि नीचे तालिका में…
Uttarakhand : यहां रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार, पीड़ित ने टोल फ्री नंबर पर मांगी थी मदद
8 June. 2022. Dehradun. विजिलेंस ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। कानूनगो ने पांच-पांच हजार रुपये प्रति फाइल के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया था कि कानूनगो मोतीलाल, निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार रिश्वत मांग रहा है। जांच में पता चला कि शिकायतकर्त्ता…
बागेश्वर : उड़ेरखानी गांव में 6 गुना बढ़ गई किसानों की आय, पढ़िए कैसे
8 June. 2022. Bageshwar. किसानों की आय दोगुना करने की सरकार की मंशा को अमली जामा पहनाकर धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी विनीत कुमार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने गत वर्ष जिला योजना ,खनिज न्यास निधि एवं पलायन आयोग से जहा 586 काश्तकारों को पॉलिहाउस दियें वहीं जनपद में कीवी, ट्राउट मछली पालन, सब्जी, फलोत्पादन, स्वंय सहायता समूहों को भी लगातार बढावा दे रहें है, ताकि काश्तकार कृषि के साथ ही…
देहरादून : कालसी के मिनी स्टेडियम पजिटीलानी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद
7 June. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मगंलवार को मिनी स्टेडियम पजिटीलानी ,वि.ख. कालसी, देहरादून में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने , पजिटीलानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु पेयजल योजना का निर्माण एवं फटेऊ गांव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग ( 5…
Video : सीडीएस परीक्षा टॉपर ने बताए सफलता के टिप्स, हल्द्वानी के लामाचौड़ निवासी हैं हिमांशु पांडे, कमिश्नर दीपक रावत ने दी शुभकामनाएं
7 June. 2022. Nainital. हल्द्वानी : कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एक्जामिनेशन (सीडीएसई)की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हल्द्वानी के लामाचौड़ निवासी हिमांशु पांडे को लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है । इसी क्रम में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीडीएसई की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर हिमांशु व उनके माता पिता को बेटे की सफलता…
