समाचार
50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ होटल मालिक गिरफ्तार, होटल में ही बेची व पिलाई जा रही थी
20 Dec. 2022. Champawat. एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत लोहाघाट ( lohaghat ) थाने के एसओ मनीषखत्री के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने हथरंगिया क्षेत्र में एक होटल में छापेमारी कर होटल स्वामी मोहन सिंह निवासी रायकोट कुवर को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया, एसओ मनीष खत्री ने बताया होटल स्वामी के…
3 यूट्यूब चैनलों का हुआ भंडाफोड़, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट और दूसरे मामलों में फर्जी खबर चला रहे थे
20 Dec. 2022. New Delhi. केंद्र सरकार ने तीन यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया है मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चालीस से अधिक फैक्ट-चेक श्रृंखला के क्रम में पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट-चेक इकाई (एफसीयू) ने यूट्यूब के ऐसे तीन चैनलों का भंडाफोड़ किया है, जो भारत में फर्जी खबरें फैला रहे थे। इन यूट्यूब चैनलों के लगभग 33 लाख सब्सक्राइबर थे। इनके लगभग सभी वीडियो फर्जी निकले; बहरहाल इन्हें…
उधम सिंह नगर में अवैध खनन करने वाले सावधान हो जाएं, जिलाधिकारी ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश
20 Dec. 2022. Rudrapur. जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने वन, पुलिस तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी स्थान पर अवैध खनन न हो। अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश हेतु सम्बन्धित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी…
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने मशीनों से खनन पर रोक लगाई, रॉयल्टी को लेकर भी सरकार से जवाब तलब
19 Dec. 2022. Nainital. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है, इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से सभी जिला अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही रॉयल्टी को लेकर हाईकोर्ट की ओर से सरकार से जवाब तलब किया गया है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आरसी खुल्बे की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए…
मुख्यमंत्री ने 9 नगर निकायों को प्रदान किये अटल निर्मल पुरस्कार, देहरादून नगर निगम, नगर पालिका मुनिकीरेती एवं नन्दप्रयाग नगर पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार
19 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के 09 निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दून कैंट स्वच्छता चौपाल…
पीएम मोदी ने नायक भैरों सिंह के निधन पर शोक जताया, बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने निभाई थी उनकी भूमिका
19 Dec. 2022. New Delhi. 1971 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोंगेवाल की लड़ाई में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले बीएसएफ के रिटायर्ड नायक भैरों सिंह का निधन हो गया है, इस लड़ाई पर बनी फिल्म बॉर्डर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने नायक भैरों सिंह का किरदार निभाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायक भैरों सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा…
Video बीच समुद्र में तूफान में डूबा युद्धपोत, 106 नौसैनिक थे सवार, देखिए भयंकर तूफान का कैसे हुआ असर
19 Dec. 2022. थाईलैंड की नौसेना का एक युद्धपोत थाईलैंड की खाड़ी में डूब गया है, युद्धपोत में 106 नौसैनिक सवार थे, थाईलैंड की नौसेना की ओर से युद्धपोत के डूबने का वीडियो भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि खतरनाक समुद्री तूफान में फंसने के कारण नौसेना का ये युद्धपोत डूब गया। युद्धपोत में 106 नौसैनिक सवार थे, घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया…
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की, मानव समृध्दि और टिकाऊ विकास के लिए तकनीकी के उपयोग पर रहा जोर
19 Dec. 2022. New Delhi. गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “आपसे मिलकर खुशी हुई @sundarpichai और नवाचार, प्रौद्योगिकी और दूसरे विषयों पर चर्चा की। यह महत्वपूर्ण है कि दुनिया मानव समृद्धि और सतत विकास के लिए तकनीक का लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखे!” वही…
ट्विटर के मुखिया एलोन मस्क पद छोड़ेंगे ? यूजर्स ने तो दे दी है अपनी राय
19 Dec. 2022. सोशल मीडिया नेटवर्क ट्विटर के मालिक और अमेरिकी अरबपति उद्यमी एलोन मस्क ने रविवार को ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया है, जिसमें यूजर्स को सोशल मीडिया नेटवर्क ट्विटर में उनके नेतृत्व के लिए या उसके खिलाफ वोट करने के लिए कहा गया। उन्होंने लिखा, “क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा।” 12 घंटे तक चले…
Uttarakhand पहले पत्नी को हथौड़े से पीटा, फिर जहर का इंजेक्शन देकर कर दी हत्या
19 Dec. 2022. Dehradun. मामूली बात में विवाद होने पर पति ने पहले पत्नी के पेट मे हथौड़ी से कई वार कर दिए और जब उसे लगा कि पत्नी उसका सारा राज पुलिस के सामने खोल देगी तो उसने पत्नी को नुवान का इंजेक्शन लगाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटनाक्रम के अनुसार, 17-12-22 को श्री रंजीत सिंह साह पुत्र श्री गुलाब सिंह साह निवासी ने फोन…
