Skip to Content

Uttarakhand : बारिश का कहर, 2 लोगों की मौत, कपकोट में सरयू नदी उफान पर

Uttarakhand : बारिश का कहर, 2 लोगों की मौत, कपकोट में सरयू नदी उफान पर

Closed
by June 29, 2022 News

29 June. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बागेश्वर जिले से तबाही की खबरे सामने आ रही है। भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र ANM सेंटर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं बेरीनाग के पांखू में एक व्यापारी उफनाते नाले में बह गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उपर बहने लगी। वहीं बेरीनाग के पांखू-कोटमन्या सड़क पर पांखू से 2 किलोमीटर दूर कोटमन्या की ओर सड़क में बह रहे बरसाती नाले (देवीगाड़) को पार करने में गणेश पाठक (48) पुत्र गोविंद बल्लभ पाठक निवासी दशौली बाइक सहित बह गया। पिथौरागढ़ जिले में भी कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं।

वहीं सोनप्रयाग थाना क्षेत्र में गाड़ी के उपर पहाड़ी से आए मलबे के नीचे 11 लोग दब गए। इनमें से 10 लोगों को तो एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन एक महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से आए मलबा एक वाहन के उपर गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। जो गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे।

अत्याधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए व एक महिला की मौके की मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। मृतक महिला का नाम पुष्पा बताया गया है। 62 वर्षीय पुष्पा कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र की रहने वाली थी। उनके शव को कटिंग उपकरणों की सहायता से वाहन को काटकर बाहर निकाला गया।

हादसे में ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र, कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र, राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र, क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र,गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार, अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार, शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार, रमेश पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु, टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल शामिल हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media