Skip to Content

उत्तराखंड : यहां जमीन में उगता है मुर्गा, वन विभाग के शोध दल ने की खोज, आय का बड़ा साधन बन सकता है

उत्तराखंड : यहां जमीन में उगता है मुर्गा, वन विभाग के शोध दल ने की खोज, आय का बड़ा साधन बन सकता है

Closed
by August 2, 2019 News

उत्तराखंड में वन विभाग के अनुसंधान विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है, अनुसंधान विभाग ने जमीन में उगने वाले मुर्गे की खोज की है और यह आम मुर्गे से ज्यादा पॉस्टिक और प्रोटीन से भरा हुआ है।

आपको ज्यादा चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सामान्य आम मुर्गा नहीं है बल्कि ये उत्तराखंड के जंगलों में पाया जाने वाला एक ऐसा मशरूम है जो बिल्कुल मुर्गे की तरह होता है। यह न सिर्फ मुर्गे की तरह दिखता है बल्कि इसके गुण भी पूरी तरह मुर्गे की तरह हैं। इस मशरूम में मुर्गे से भी ज्यादा पौष्टिक गुण पाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के चकराता और मुंसियारी में बांज के पेड़ों पर यह विशेष प्रकार का मशरूम होता है जिसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी। हालांकि स्थानीय लोग इस मशरूम का उपयोग भोजन के लिए करते हैं और इसको मुर्गा मशरूम बोलते हैं। यह जानकारी उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विभाग द्वारा मशरूम पर किए जा रहे एक अध्ययन के बाद सामने आई है। अब इस पर वन विभाग और ज्यादा अध्ययन कर रहा है ताकि इस मशरूम का व्यवसायिक उत्पादन किया जा सके, इस मशरूम को शाकाहारी लोग भी उपयोग कर सकते हैं और उन्हें इसमें मुर्गे से भी ज्यादा पौष्टिक भोजन मिलेगा, आने वाले समय में इस मशरूम के व्यवसायिक उत्पादन से उत्तराखंड में लोग अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media